CTET Exam 2026 Update: CBSE ने जारी की परीक्षा तारीख

जानिए कब होगा एग्जाम, एडमिट कार्ड कब आएगा और कैसे डाउनलोड करें

अगर आप भी मास्टर बनने का सपना देख रहे हो और CTET 2026 की तैयारी में लगे हो, तो आपके लिए बढ़िया खबर है। जिन बच्चों को लंबे टाइम से एग्जाम डेट का इंतजार था, अब वो खत्म हो गया है। CBSE बोर्ड ने ऑफिशियल नोटिस जारी कर दिया है कि CTET परीक्षा 08 फरवरी 2026 को होगी।

इस खबर में हम आपको आसान भाषा में बताएंगे – एग्जाम कब है, एडमिट कार्ड कब आएगा और कैसे डाउनलोड करना है।

CTET 2026: एक नजर में (Overview Table)

जानकारी विवरण
परीक्षा का नाम सेंट्रल टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (CTET) 2026
बोर्ड केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE)
परीक्षा तारीख 08 फरवरी 2026
एडमिट कार्ड ऑनलाइन जारी होगा
परीक्षा मोड ऑफलाइन (OMR शीट)
ऑफिशियल वेबसाइट ctet.nic.in

CTET 2026 एग्जाम कब होगा?

CBSE ने साफ कर दिया है कि CTET परीक्षा 08 फरवरी 2026 को कराई जाएगी। जो स्टूडेंट पेपर-1 (कक्षा 1 से 5) या पेपर-2 (कक्षा 6 से 8) देना चाहते हैं, उनके पास अब तैयारी फाइनल करने का सही टाइम है।
ध्यान रहे — एडमिट कार्ड के बिना एग्जाम सेंटर में एंट्री नहीं मिलेगी।

जरूरी तारीखें (Important Dates)

इवेंट तारीख
नोटिफिकेशन जारी 25 नवंबर 2025
ऑनलाइन फॉर्म शुरू 27 नवंबर 2025
फॉर्म की आखिरी तारीख 18 दिसंबर 2025
करेक्शन विंडो 23 से 26 दिसंबर 2025
CTET एग्जाम डेट 08 फरवरी 2026
एडमिट कार्ड जल्द जारी होगा

CTET परीक्षा पैटर्न और चयन प्रक्रिया

CTET कोई नौकरी का फॉर्म नहीं है बल्कि ये एक Eligibility Test है। इसे पास करने के बाद आप KVS, NVS और केंद्रीय स्कूलों में शिक्षक भर्ती के लिए अप्लाई कर सकते हो।

चयन प्रक्रिया:

  • ऑफलाइन लिखित परीक्षा

  • न्यूनतम अंक लाना जरूरी

  • पास होने पर सर्टिफिकेट जारी

एग्जाम प्रोफाइल:

  • पेपर-1: कक्षा 1 से 5 पढ़ाने वालों के लिए

  • पेपर-2: कक्षा 6 से 8 पढ़ाने वालों के लिए

  • परीक्षा OMR शीट पर होगी

CTET नोटिस और एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें?

एग्जाम नोटिस डाउनलोड करने का तरीका:

  1. ctet.nic.in वेबसाइट खोलें

  2. PUBLIC NOTICE: CTET FEB 2026” लिंक पर क्लिक करें

  3. पीडीएफ खुल जाएगा, डाउनलोड कर लें

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का तरीका:

  1. वेबसाइट पर जाकर “Candidate Activity” सेक्शन खोलें

  2. “CTET Admit Card 2026” लिंक पर क्लिक करें

  3. एप्लीकेशन नंबर और DOB डालें

  4. एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और प्रिंट निकाल लें

निष्कर्ष

अब CTET 2026 की डेट को लेकर कोई टेंशन नहीं है। 08 फरवरी 2026 को एग्जाम पक्का है। बच्चों को सलाह है कि अब एडमिट कार्ड का इंतजार करें और अपनी तैयारी को और मजबूत करें। हर लेटेस्ट अपडेट के लिए ऑफिशियल वेबसाइट चेक करते रहें।

Leave a Comment